IIIT रायपुर में बड़ी चोरी: हॉस्टल से 15 लैपटॉप गायब, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ।News4u36

IIIT रायपुर में बड़ी चोरी: हॉस्टल से 15 लैपटॉप गायब, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। नया रायपुर स्थित IIIT रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली चोरी की घटना सामने आई है। हॉस्टल परिसर से करीब 15 लैपटॉप चोरी हो जाने से हड़कंप मच गया है। पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात व्यक्ति हॉस्टल में काम करने का बहाना बनाकर अंदर घुसे। उस समय छात्र परीक्षा देने के लिए बाहर गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने कमरों से लैपटॉप चुरा लिए और आसानी से फरार हो गए।

घटना के बाद परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं।

फिलहाल पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

इस घटना को लेकर छात्रों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि हॉस्टल में सुरक्षा को और मजबूत किए जाने की जरूरत है।

इधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही औपचारिक शिकायत प्राप्त होगी, मामले में आगे की कार्रवाई तेज की जाएगी और आरोपियों को जल्द पकड़ने की कोशिश की जाएगी।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन