बालोद: इश्क का खौफनाक अंत! ट्रेन के सामने कूदे प्रेमी-प्रेमिका ।News4u36

बालोद: इश्क का खौफनाक अंत! ट्रेन के सामने कूदे प्रेमी-प्रेमिका

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले एक प्रेमी जोड़े ने खौफनाक कदम उठाते हुए ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, चोरहापड़ाव रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर दो शव क्षत-विक्षत हालत में मिले। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। ट्रेन की चपेट में आने से 16 साल की नाबालिग लड़की का शव बुरी तरह लहूलुहान मिला, जबकि 20 वर्षीय युवक का शव भी गंभीर रूप से क्षत-विक्षत हो गया।

मृतकों की पहचान कुम्हालोरी गांव निवासी 20 वर्षीय जितेश्वर तारम और डौंडी ब्लॉक के साल्हे गांव की 16 वर्षीय लिलिसा उइके के रूप में हुई है। घटनास्थल के पास से एक बाइक भी मिली है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों इसी से वहां पहुंचे थे।

पुलिस ने पंचनामा के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।मामले की जांच जारी है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन