रायपुर: गुस्से में खो बैठा होश! जीजा ने सालियों पर चलाई गोली ।News4u36

रायपुर: गुस्से में खो बैठा होश! जीजा ने सालियों पर चलाई गोली

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा इलाके में मंगलवार रात एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई। उषा प्राइड अपार्टमेंट में एक बाउंसर ने अपनी ही दो सालियों पर गोली चला दी। इस घटना में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हुई थी,जिसकी भी आज सुबह ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी जितेंद्र वर्मा पेशे से बाउंसर है और उसके पास लाइसेंसी पिस्टल थी। उसी हथियार से उसने यह वारदात को अंजाम दिया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र वर्मा का अपनी पत्नी खिलेश्वरी वर्मा के साथ पिछले कुछ महीनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद उसकी पत्नी अपने बच्चे को लेकर बहन गीतांजलि वर्मा के घर गई और बच्चे को वहीं छोड़कर दूसरी बहन के घर चली गई।

रात में आरोपी ने पत्नी से बात करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। गुस्से में वह पिस्टल लेकर साली के घर पहुंच गया और बच्चे से मिलने की जिद करने लगा।

इंकार करने पर बरसाई गोलियां

जब सालियों ने बताया कि बच्चा वहां नहीं है और उसे वापस जाने को कहा, तो आरोपी भड़क गया। गुस्से में उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

गोली लगने से गीतांजलि वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्गेश्वरी वर्मा के पेट में गोली लगी। उसे गंभीर हालत में डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि यह पूरी घटना पारिवारिक विवाद और बच्चे से मिलने को लेकर हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन