
कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लोहारा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव के पास रविवार रात एक महिला की नग्न अवस्था में लाश मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है।
फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही, इलाके के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
