छत्तीसगढ़: शादी में जश्न के बीच खूनी खेल, 20 साल के युवक की दर्दनाक मौत ।News4u36

छत्तीसगढ़: शादी में जश्न के बीच खूनी खेल, 20 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

डोंगरगढ़ (राजनांदगांव)। शादी समारोह में पुरानी रंजिश ने बड़ा खूनी रूप ले लिया। ग्राम रामाटोला में चल रही एक शादी के दौरान चाकूबाजी की घटना हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल है।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 20 वर्षीय योमिश सिन्हा, निवासी रामाटोला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ग्राम सांखरा में हुए एक शादी समारोह में योमिश सिन्हा का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। उसी रंजिश को लेकर यह घटना हुई।

रविवार देर रात जब रामाटोला में एक और शादी समारोह चल रहा था, तभी आरोपियों ने योमिश सिन्हा को घेर लिया। पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में भारी बल तैनात कर दिया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन