July 15, 2026
सरगुजा: रुपए का लालच! रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार
Advertisement Banner

सरगुजा (छत्तीसगढ़) में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। ACB और EOW की टीम ने मिलकर एक कृषि विकास अधिकारी को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया अधिकारी सोहन लाल भगत है, जो अंबिकापुर ब्लॉक में बीज निरीक्षक और कृषि विकास अधिकारी के पद पर काम करता था। उस पर आरोप है कि उसने एक बीज कंपनी से जुड़े मामले में कुल 3 लाख रुपये की मांग की थी।

पूरा मामला सूरजपुर जिले के प्रतापपुर के रहने वाले अजीत कुमार कश्यप की शिकायत से शुरू हुआ। अजीत एक सीड कंपनी में सेल्स मैनेजर हैं, जो धान और मक्का के बीज का काम करती है। कंपनी के कुछ बचे हुए बीज अंबिकापुर के एक कोल्ड स्टोरेज में रखे गए थे।

आरोप है कि इसी दौरान अधिकारी को इस बारे में जानकारी मिल गई। फिर उसने धमकी दी कि अवैध भंडारण का केस बना दूंगा और कार्रवाई से बचने के बदले 3 लाख रुपये मांगे।

परेशान होकर शिकायतकर्ता ने ACB-EOW में इसकी शिकायत कर दी। शिकायत की जांच के बाद टीम ने पूरा जाल बिछाया। 12 अप्रैल को तय योजना के मुताबिक जैसे ही आरोपी ने 1 लाख रुपये की पहली किश्त ली, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

फिलहाल आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन