रायगढ़: जंगल में एक ही फंदे पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका ।News4u36

रायगढ़: जंगल में एक ही फंदे पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका

Manish
1 Min Read

रायगढ़ | जिले के छाल थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार सुबह जंगल में एक प्रेमी-प्रेमिका के शव एक ही फंदे पर पेड़ से लटके मिले। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतकों की पहचान रामकुमार अगरिया (25) और परमेश्वरी अगरिया (20) के रूप में हुई है, जो भुंडीबाहरी के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह ग्राम एडूकला के जंगल में ग्रामीण महुआ बीनने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ पर लटके युवक-युवती के शवों पर पड़ी। यह दृश्य देखकर ग्रामीण घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि युवक मजदूरी करता था और युवती से शादी करना चाहता था। फिलहाल दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन