कोरबा में दरिंदगी की हद पार! 7 साल के बच्चे की हत्या कर कुएं में फेंका शव ।News4u36

कोरबा में दरिंदगी की हद पार! 7 साल के बच्चे की हत्या कर कुएं में फेंका शव

Manish
2 Min Read
Advertisement Banner

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 7 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बच्चा 2 अप्रैल को अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। उसके दोस्त तो वापस घर लौट आए, लेकिन वह खुद घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

जांच के दौरान पता चला कि पड़ोस में रहने वाला 19 वर्षीय युवक उसे अपने साथ ले गया था। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया।

आरोपी ने बताया कि वह नशे की हालत में था और बच्चे को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया। गलत इरादे में नाकाम होने और पकड़े जाने के डर से उसने पत्थर से वार कर बच्चे की हत्या कर दी।

इसके बाद आरोपी ने शव को पास के एक कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है।

फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन