कवर्धा (कबीरधाम) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग लड़के से दोस्ती की और उसे होटल में बुलाकर गलत काम किया।
पीड़ित की शिकायत के अनुसार, महिला से उसकी पहचान सोशल मीडिया पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत बढ़ी और मुलाकात भी होने लगी। 1 अप्रैल 2026 को महिला ने उसे भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया, जहां उस पर मानसिक दबाव बनाकर उसके साथ अनाचार किया गया।
घटना के बाद आरोपी महिला ने नाबालिग को डराया-धमकाया, जिससे वह तुरंत शिकायत नहीं कर सका। बाद में हिम्मत जुटाकर उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कबीरधाम पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।
