रायपुर में ‘सिलेंडर विसर्जन’! महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस

रायपुर में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेस का अलग अंदाज में विरोध देखने को मिला। शहर कांग्रेस के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तेलीबांधा तालाब में गैस सिलेंडर का प्रतीकात्मक विसर्जन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। साथ ही राज्य सरकार पर भी आरोप लगाया कि वह गैस की कालाबाजारी रोकने में पूरी तरह असफल रही है। उनका कहना था कि महंगे सिलेंडर और समय पर सप्लाई नहीं मिलने से आम जनता परेशान है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि गैस एजेंसियों में लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई जगहों पर सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहा, जिससे लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं।

उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार किया जाए और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

इस विरोध प्रदर्शन में सुजीत सिंह, अजीत कुकरेजा, हीरेंद्र देवांगन, अविनय दुबे, महेंद्र कुमार सेन, वेंकट कुमार, मंगल सिंह, जसमीत सिंह, गजेंद्र साहू, राजू यादव, सुरेश बुधवानो और राधे नायक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन