June 22, 2026
https://news4u36.in/bilaspur-khamenei-death-facebook-post-fir-thakur-ram-singh/
Advertisement Banner

बिलासपुर। ईरान के शीर्ष धार्मिक नेता अयातुल्ला खामनेई की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी और मिठाई बांटने के मामले में बिलासपुर पुलिस ने हिंदूवादी नेता ठाकुर राम सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी जाकिर अली की शिकायत पर बीएनएस की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर खामनेई को लेकर की गई टिप्पणी और उनकी मौत पर मिठाई बांटने की खबर सामने आने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों में नाराजगी बढ़ गई। बड़ी संख्या में समाज के लोग सरकंडा थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

समाज के प्रतिनिधियों का आरोप है कि इस तरह की पोस्ट से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और इससे शहर की शांति व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। उनका कहना है कि बिलासपुर हमेशा से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के लिए जाना जाता रहा है, इसलिए ऐसी टिप्पणियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

खामनेई को बताया आतंकवाद की जड़

जानकारी के अनुसार, ठाकुर राम सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्ला खामनेई को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पोस्ट में उन्हें आतंकवाद की जड़ बताया गया और उनकी मौत पर लड्डू भी बांटे गए।

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद मुस्लिम समाज के लोग एकजुट होकर सरकंडा थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन