रायपुर में दर्दनाक घटना: नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने दी जान, इलाके में शोक ।News4u36

रायपुर में दर्दनाक घटना: नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने दी जान, इलाके में शोक

Mkyadu
2 Min Read

रायपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भांठागांव स्थित अवधपुरी इलाके में नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, छात्र ने दो मंजिला इमारत से गले में जीआई तार बांधकर छलांग लगा दी। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान रायगढ़ निवासी पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। वह भांठागांव में किराए के मकान में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह का पता लगाया जा रहा है।

इस घटना ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव की ओर ध्यान खींचा है।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन