June 21, 2026
https://news4u36.in/minor-girl-kidnapped-on-marriage-pretext-accused-arrested-bhanupatappur/
Advertisement Banner

भानुप्रतापपुर। शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने सिर्फ 48 घंटे के भीतर दबोच लिया। आरोपी को पकड़कर 15 फरवरी को भानुप्रतापपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

मामला कोरर थाना क्षेत्र का है। 13 फरवरी को एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम गठित की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर खोजबीन तेज कर दी। जांच के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी नाबालिग को धमतरी में रखे हुए है। टीम ने मौके पर पहुंचकर लड़की को सकुशल बरामद कर लिया।

इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अंबिकापुर में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी अनिल कुमार मंडावी (29 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन