9 करोड़ के कर्ज में डूबे राजपाल यादव, तेज प्रताप यादव ने दिखाई दरियादिली ।News4u36

9 करोड़ के कर्ज में डूबे राजपाल यादव, तेज प्रताप यादव ने दिखाई दरियादिली

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को उन्होंने दिल्ली की तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया था। इस मुश्किल वक्त में बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव उनके लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं।

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया कि वह राजपाल यादव और उनके परिवार को 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देंगे। उन्होंने कहा कि इंसानियत और सहयोग के नाते वह इस कठिन समय में राजपाल के साथ खड़े हैं।

राजपाल यादव और उनके परिवार के प्रति जताई संवेदना


एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए तेज प्रताप यादव ने लिखा कि उन्हें अपने बड़े भाई राव इंद्रजीत यादव की पोस्ट के जरिए राजपाल यादव के परिवार की पीड़ा के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में वह और उनका पूरा JJD परिवार, राजपाल यादव के शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। मानवीय करुणा के तहत उन्होंने 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला लिया है।

सोनू सूद ने भी बढ़ाया मदद का हाथ


राजपाल यादव की मदद के लिए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद भी आगे आए हैं। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि वह राजपाल को अपनी आगामी फिल्म में काम देने के साथ-साथ एडवांस साइनिंग अमाउंट भी देंगे।

गौरतलब है कि राजपाल यादव ने साल 2010 में अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने के दौरान चेक बाउंस होने के कारण यह मामला कोर्ट तक पहुंचा और इसी केस में अभिनेता को तिहाड़ जेल जाना पड़ा।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन