July 19, 2026
अक्षय कुमार संग किया काम, 5 बार वॉशरूम गईं अक्षरा सिंह , जाने क्या है मामला?
Advertisement Banner

अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म Welcome To The Jungle का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही, जिसमें भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी शामिल थीं। फिल्म में अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार का एक खास गाना ‘घिस-घिस’ भी देखने को मिलेगा।

इवेंट के दौरान जब अक्षरा सिंह से पूछा गया कि अक्षय कुमार के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा और यह खबर सुनकर उनकी पहली प्रतिक्रिया क्या थी, तो उन्होंने बेहद दिलचस्प जवाब दिया।

अक्षरा ने कहा, “जब मुझे पता चला कि मैं अक्षय सर के साथ काम करने वाली हूं, तो मैं 5 बार वॉशरूम गई थी। मेरे लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा था। बचपन से मैं उन्हें देखती आई हूं। बिहार का शायद ही कोई बच्चा होगा जिसने उनके गाने और फिल्में न देखी हों।”

उनकी इस बात पर वहां मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाईं। इसके बाद अक्षरा ने मंच पर डांस भी किया और दर्शकों का दिल जीत लिया।

फिल्म में दिखेगी स्टार्स की लंबी फौज

Welcome To The Jungle में अक्षय कुमार के अलावा रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और दलेर मेहंदी जैसे कई कलाकार नजर आएंगे।

ट्रेलर में क्या है खास?

ट्रेलर में अक्षय कुमार एक संघर्ष कर रहे अभिनेता की भूमिका में दिखाई देते हैं, जो अपने करियर को बचाने के लिए एक सुपरस्टार अभिनेत्री के साथ फिल्म करता है। कहानी में पूरी टीम एक गांव में शूटिंग के लिए पहुंचती है, जहां गांव वाले उन्हें असली सेना का जवान समझ लेते हैं। इसके बाद शुरू होती है कॉमेडी और एक्शन से भरपूर कहानी।

कब रिलीज होगी फिल्म?

Welcome To The Jungle साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म Welcome का तीसरा भाग है। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन