छत्तीसगढ़: महादेव के बाद नया सट्टा एप! ‘किंगडम बुक’ नेटवर्क का भंडाफोड़

कवर्धा। प्रदेश में कुख्यात ऑनलाइन सट्टा एप ‘महादेव’ पर पुलिस की सख्ती के बाद अब नए-नए सट्टा प्लेटफॉर्म सामने आ रहे हैं। इन्हीं में से एक है ‘किंगडम बुक डॉट कॉम’, जिसके जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले राजा सरदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस को लंबे समय से जिले में ऑनलाइन सट्टे की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस बड़े सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश किया।

रायपुर से चल रहा था पूरा नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड रायपुर निवासी अनीश खान है। उसके इशारे पर राजा सरदार जिले में ऑनलाइन सट्टा चला रहा था।
हालांकि, अनीश खान और उसका साथी स्वयम खुराना फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

70–80 आईडी से करोड़ों का लेन-देन

पुलिस के अनुसार,

‘किंगडम बुक डॉट कॉम’ के जरिए 70 से 80 ऑनलाइन सट्टा आईडी बांटी गई थीं

इन्हीं आईडी से करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ

आरोपी के पास से कई मोबाइल फोन और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए हैं


जब्त मोबाइल और डेटा की फॉरेंसिक जांच की जा रही है, जिससे कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

पहले भी जा चुका है जेल

आरोपी राजा सरदार पहले गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद पूरे नेटवर्क से जुड़े आरोपियों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।

एसपी ने क्या कहा?

कवर्धा एसपी धर्मेंद्र सिंह छवई ने बताया कि

‘किंगडम बुक डॉट कॉम’ नाम का सट्टा पैनल अवैध रूप से चलाया जा रहा था

आरोपी ने करीब 80 सट्टा आईडी बांटी थीं

आरोपी के पास से 2–3 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं

आरोपी को सोमवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा


उन्होंने बताया कि ऑनलाइन सट्टा गेमिंग एक्ट की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

साइबर टीम जांच में जुटी

एक एएसपी और डीएसपी के नेतृत्व में साइबर टीम बनाई गई है, जो बांटी गई आईडी और पैसों के लेन-देन की गहराई से जांच कर रही है।
इस कार्रवाई के बाद शहर में सक्रिय ऑनलाइन सट्टा गिरोहों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन