मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, वाई खेमचंद ने सरकार बनाने का किया दावा ।News4u36

मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, वाई खेमचंद ने सरकार बनाने का किया दावा

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

मणिपुर में एक बार फिर नई सरकार बनने की तैयारी तेज हो गई है। केंद्र सरकार ने राज्य से राष्ट्रपति शासन हटा लिया है। फरवरी 2025 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे और लगातार हिंसा के कारण मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था।

अब एनडीए विधायक दल के नेता वाई खेमचंद सिंह ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

आज शाम हो सकता है नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ए. शारदा देवी ने बताया कि वाई खेमचंद के नेतृत्व में एनडीए का प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा। इस दौरान भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक तरुण चुघ भी मौजूद रहे।
इस प्रतिनिधिमंडल में कुकी-जो बहुल जिलों चुराचांदपुर और फेरजॉल के विधायक भी शामिल थे।

सूत्रों के मुताबिक, युमनाम आज शाम मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वे पहले भी बीरेन सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

फरवरी 2025 से लागू था राष्ट्रपति शासन

मणिपुर में 3 मई 2023 से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा जारी है।
अब तक इस हिंसा में:

300 से अधिक लोगों की मौत

1500 से ज्यादा घायल

हजारों लोग बेघर हो चुके हैं


हिंसा पर काबू न पाने के दबाव में 9 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 13 फरवरी 2025 से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन