छत्तीसगढ़ : सहेलियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में मिर्च डाल की बेरहमी से हत्या ।News4u36

छत्तीसगढ़ : सहेलियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में मिर्च डाल की बेरहमी से हत्या

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

brutal murder in Gariaband: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मैनपुर ब्लॉक के शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम गरीबा में एक महिला की उसकी ही सहेलियों ने बुरी तरह पिटाई कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान सुमित्रा नेताम (37) के रूप में हुई है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुमित्रा गांव में अपनी दो सहेलियों के चरित्र को लेकर लोगों के बीच आरोप लगा रही थी, जिससे उनकी सामाजिक छवि खराब हो रही थी। इसी रंजिश के चलते दोनों महिलाओं ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

पहले यातना, फिर पीट-पीटकर हत्या

जानकारी के अनुसार, आरोपी महिलाएं सुगतिन नेताम (36) और ईतवारिन बाई (46) घटना के दिन सुमित्रा के घर पहुंचीं। आरोप है कि उन्होंने पहले उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया और उसके निजी अंगों में जबरन लाल मिर्च डालकर उसे तड़पाया। इसके बाद दोनों ने डंडे, लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे सुमित्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी हिरासत में, जांच जारी

घटना के बाद आरोपी महिलाएं फरार होने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़कर हिरासत में ले लिया है। क्षेत्र नक्सल प्रभावित होने के बावजूद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन