कांकेर सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया युवक, मौके पर गई जान ।News4u36

कांकेर सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया युवक, मौके पर गई जान

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

कांकेर। जिले में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को नरहरपुर थाना क्षेत्र के अमोड़ा गांव में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक धान लोड कर नरहरपुर से कांकेर की ओर जा रहा था। उसी समय बाइक से दो युवक नरहरपुर से मर्दापोटी (कांकेर) की ओर आ रहे थे। अमोड़ा क्षेत्र के चनार के पास दोनों युवक सड़क किनारे बाइक खड़ी कर रुके हुए थे। तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को चपेट में ले लिया।

हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक समय रहते हट गया, जिससे उसकी जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर वह नहीं हटता, तो एक और बड़ा हादसा हो सकता था।

मृतक की पहचान दुर्गेश कुमेटी, निवासी आवास पारा मर्दापोटी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर नरहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज कर लिया है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर वाहन की पहचान करने में जुटी है।

गौरतलब है कि कांकेर जिले में सड़क हादसे तेजी से बढ़े हैं। बीते चार दिनों में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक महीने में करीब 25 लोगों की जान सड़क दुर्घटनाओं में गई है। स्थानीय लोग भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक और सख्त यातायात निगरानी की मांग कर रहे हैं।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन