चंदखुरी में लगेगी श्रीराम की नई 51 फीट ऊंची प्रतिमा

रायपुर। चंदखुरी स्थित कौशल्या माता धाम में जल्द ही भगवान श्रीराम की नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बनकर तैयार हो चुकी है और इसे लाने के लिए टीम ग्वालियर रवाना हो गई है। कुछ ही दिनों में प्रतिमा रायपुर पहुंचेगी, जिसके बाद शुभ मुहूर्त में स्थापना की जाएगी।

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने बताया कि पहले TCIL संस्था द्वारा जो प्रतिमा लगाई गई थी, वह सही अनुपात में नहीं थी। इसी वजह से उस प्रतिमा को स्वीकार नहीं किया गया और नई प्रतिमा बनवाने का निर्णय लिया गया।

नई प्रतिमा भगवान श्रीराम के वनवासी स्वरूप में होगी, जिसकी ऊंचाई 51 फीट है। इसे कौशल्या मंदिर परिसर में उसी स्थान पर स्थापित किया जाएगा, जहां अभी भगवान श्रीराम की प्रतिमा लगी हुई है।

इस प्रतिमा के निर्माण की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के ग्वालियर के प्रसिद्ध और राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा को दी गई थी। ग्वालियर सेंड स्टोन आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर में इसका निर्माण किया गया है, जो अब पूरी तरह तैयार हो चुका है।

प्रतिमा की खास बात यह है कि इसमें 108 मनकों का रुद्राक्ष भी बनाया गया है, जो इसे और भी खास और आकर्षक बनाता है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन