रेमो डिसूजा से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार ; Gangster Ravi Pujari Arrested ।News4u36

रेमो डिसूजा से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार ; Gangster Ravi Pujari Arrested

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Gangster Ravi Pujari Arrested: मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा से रंगदारी मांगने के मामले में कुख्यात गैंगस्टर रवि पुजारी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने साल 2018 में रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने की गिरफ्तारी

रवि पुजारी को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 22 जनवरी को एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 27 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि पुजारी इससे पहले सेनेगल से डिपोर्ट होने के बाद जेल में था, लेकिन इस केस में अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

रेमो डिसूजा को फोन पर दी थी धमकी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रवि पुजारी ने सत्येंद्र त्यागी के कहने पर डिसूजा परिवार को धमकाया था।
अक्टूबर 2016 से फरवरी 2018 के बीच आरोपी ने कई बार रेमो डिसूजा, उनकी पत्नी और मैनेजर को फोन कर डराया और 50 लाख रुपये देने का दबाव बनाया।

फिल्म विवाद से जुड़ा है पूरा मामला

साल 2018 में रेमो डिसूजा और सत्येंद्र त्यागी के बीच ‘अमर मस्ट डाई’ फिल्म को लेकर एग्रीमेंट हुआ था। बाद में फिल्म के राइट्स और पैसों को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
त्यागी ने दावा किया कि उन्होंने फिल्म में निवेश किया है और रेमो पर 5 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया था।

8 साल बाद हुई गिरफ्तारी

इसी विवाद के बाद रेमो डिसूजा से रंगदारी मांगने की साजिश रची गई। अब करीब 8 साल बाद इस मामले में गैंगस्टर रवि पुजारी की गिरफ्तारी हुई है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन