Raipur Cricket Match: आज रायपुर में भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला ।News4u36

Raipur Cricket Match: आज रायपुर में भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला

Mkyadu
4 Min Read
Advertisement Banner

Raipur Cricket Match: रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 23 जनवरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। फरवरी में होने वाले आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप से पहले यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

पहले मैच में 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर टीम इंडिया ने शानदार फॉर्म का संकेत दे दिया है। ऐसे में रायपुर के मैदान पर भी चौकों-छक्कों की बरसात होने की पूरी उम्मीद है। मैच को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह है और इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने दर्शकों व खिलाड़ियों की सुविधा के लिए विशेष यातायात और पार्किंग व्यवस्था तय की है।

दर्शकों के लिए यातायात मार्ग और पार्किंग व्यवस्था

🔹 रायपुर शहर से स्टेडियम जाने का मार्ग

तेलीबांधा थाना तिराहा → नेशनल हाईवे-53 → सेरीखेड़ी ओवरब्रिज → नया रायपुर मार्ग → चीचा स्टेडियम तिराहा → साईं अस्पताल रोड
पार्किंग: साईं अस्पताल पार्किंग, सेंध तालाब पार्किंग
(वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम प्रवेश)

🔹 बिलासपुर की ओर से आने वाले दर्शक

बिलासपुर–रायपुर मार्ग → धनेली नाला → रिंग रोड नंबर-03 → विधानसभा चौक → राजू ढाबा जंक्शन → NH-53 → मंदिर हसौद → नवागांव → स्टेडियम टर्निंग
पार्किंग: परसदा पार्किंग, कोसा पार्किंग

🔹 बलौदाबाजार–खरोरा मार्ग

विधानसभा ओवरब्रिज चौक → रिंग रोड नंबर-03 → विधानसभा चौक → राजू ढाबा जंक्शन → NH-53 → मंदिर हसौद → नवागांव → स्टेडियम टर्निंग
पार्किंग: परसदा पार्किंग, कोसा पार्किंग

🔹 जगदलपुर–धमतरी मार्ग

अभनपुर → केन्द्री → उपरवारा → मंत्रालय (डीडीयू) चौक → कोटराभाठा चौक → सेंध तालाब
पार्किंग: साईं अस्पताल पार्किंग, सेंध तालाब पार्किंग

🔹 दुर्ग–भिलाई की ओर से

टाटीबंध → रिंग रोड नंबर-01 → पचपेढ़ीनाका → तेलीबांधा थाना तिराहा → NH-53 → सेरीखेड़ी ओवरब्रिज → नया रायपुर → स्टेडियम तिराहा
पार्किंग: साईं अस्पताल पार्किंग, सेंध तालाब पार्किंग

🔹 महासमुंद–सरायपाली मार्ग

आरंग → स्टेडियम टर्निंग
पार्किंग: परसदा पार्किंग, कोसा पार्किंग

पासधारी वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था

जिन वाहनों को A, B, C, D, E, F, G पार्किंग पास जारी किए गए हैं, वे सेरीखेड़ी ओवरब्रिज → नया रायपुर प्रवेश मार्ग → स्टेडियम टर्निंग → डॉ. खूबचंद बघेल चौक → कयाबांधा चौक → कोटराभाठा चौक → ग्राम सेंध होकर सीधे संबंधित पार्किंग में वाहन खड़े कर सकेंगे।

स्टेडियम में खाने-पीने के तय रेट (ओवररेटिंग पर सख्ती)

दर्शकों की सुविधा के लिए सभी फूड आइटम्स के रेट पहले से तय किए गए हैं। अधिक कीमत वसूलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

खाद्य पदार्थों की कीमतें:

समोसा (100 ग्राम) – ₹50

सैंडविच – ₹60

बर्गर – ₹80

पिज़्ज़ा हट पिज़्ज़ा – ₹250

पॉपकॉर्न (कोन) – ₹60

पॉपकॉर्न (टब) – ₹100

स्टीम वेज मोमो – ₹150

चिकन मोमो – ₹200

फ्राई मोमो (वेज) – ₹200

चिकन फ्राई मोमो – ₹250

वेफर्स/आइसक्रीम – एमआरपी पर

250 एमएल पानी – ₹10

👉 सभी फूड स्टॉल कर्मचारियों की टी-शर्ट पर रेट लिखे होंगे और स्टेडियम में मेन्यू बोर्ड लगाए जाएंगे।

पहली पारी के बाद नो एंट्री

CSCS के अनुसार मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा।

दर्शकों के लिए गेट दोपहर 4 बजे खोले जाएंगे

पहली पारी खत्म होने के बाद प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा

स्टेडियम में प्रतिबंधित वस्तुएं

सुरक्षा कारणों से इन वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा:
बोतल, टिन, कैन, लाइटर, सिगरेट, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, ज्वलनशील पदार्थ, मेटल कंटेनर, छतरी, धारदार वस्तुएं, कैमरा, हेलमेट, पावर बैंक, सेल्फी स्टिक, बैकपैक, सिक्के, पटाखे, हथियार और बाहर का खाना या मादक पेय।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन