June 27, 2026
Ambikapur dead body found
Advertisement Banner

Ambikapur dead body found: अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक की लाश घर के दरवाजे के सामने संदिग्ध हालत में पाई गई। घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की।

मृतक की पहचान बबलू मंडल के रूप में हुई है, जो सुभाष नगर का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

शव की हालत देख परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

लाश मिलने की खबर फैलते ही मृतक के परिजन और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। शव की स्थिति को देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि बबलू की मौत सामान्य नहीं लग रही।

CCTV फुटेज में दिखे अज्ञात लोग

घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों का फुटेज पुलिस के हाथ लगा है। फुटेज में मृतक को कुछ अज्ञात व्यक्तियों के साथ आते हुए देखा गया है। पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और CCTV फुटेज के विश्लेषण के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन