पति से बातचीत के शक में बवाल: छात्रा पर टूटा पत्नी का गुस्सा, बीच सड़क हुई मारपीट

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पति से बातचीत के शक में एक महिला ने स्कूली छात्रा की सरेआम पिटाई कर दी। यह पूरी घटना बीच बाजार हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पति से बात करने को लेकर शक, बढ़ा विवाद

जानकारी के मुताबिक, महिला को शक था कि एक नाबालिग छात्रा उसके पति से फोन पर लगातार बातचीत करती है। महिला का आरोप है कि उसने छात्रा को कई बार समझाया और अपने पति से बात न करने की हिदायत दी, लेकिन छात्रा ने उसकी बातों को नजरअंदाज कर दिया।

समझाने पहुंची थी महिला, सड़क पर हुई झूमाझटकी

मंगलवार (6 जनवरी) को महिला छात्रा को समझाने के लिए जनकपुर इलाके में पहुंची थी। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वायरल वीडियो में महिला और छात्रा एक-दूसरे के बाल खींचते, नाखूनों से नोचते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

छात्रा के चेहरे पर नाखूनों के निशान

मारपीट के दौरान छात्रा के चेहरे पर कई जगह नाखून के गहरे निशान आ गए। घटना सार्वजनिक स्थान पर होने के कारण मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।

पुलिस पहुंची मौके पर, शिकायत से इनकार

घटना की सूचना मिलते ही जनकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस महिला को थाने लेकर आई, जबकि छात्रा वहां से जा चुकी थी।
थाना प्रभारी ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि महिला ने इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया है। महिला का कहना है कि वह केवल अपने पति से छात्रा की बातचीत को लेकर नाराज थी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन