T20 World Cup 2026 को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को दो टूक संदेश दे दिया है। आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश को भारत में आकर ही टी20 वर्ल्ड कप खेलना होगा, अन्यथा टीम को लीग स्टेज के सभी पॉइंट्स गंवाने पड़ सकते हैं, जिसका सीधा मतलब होगा टूर्नामेंट से बाहर होना।
भारत में ही होने हैं बांग्लादेश के सभी मैच
दरअसल, T20 World Cup 2026 के शेड्यूल के मुताबिक बांग्लादेश के सभी लीग मैच भारत में आयोजित होने हैं। ऐसे में यदि टीम भारत आने से इनकार करती है, तो उसे कोई भी अंक नहीं मिलेगा और वह सुपर-8 में क्वालिफाई नहीं कर पाएगी।
BCB ने क्यों उठाया भारत में न खेलने का मुद्दा?
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने यह मुद्दा तब उठाया था जब BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से बाहर करने का निर्देश दिया था। इसके बाद BCB ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ICC से मांग की थी कि बांग्लादेश के मैच भारत के बाहर कराए जाएं।
ICC ने वर्चुअल मीटिंग में ठुकराई मांग
ESPNcricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार 6 जनवरी को हुई एक वर्चुअल मीटिंग में ICC ने साफ कर दिया कि वह सुरक्षा कारणों के नाम पर मैच भारत से बाहर कराने की BCB की रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करेगा।
ICC का कहना है कि बांग्लादेश को भारत आकर ही टूर्नामेंट खेलना होगा, वरना पॉइंट्स गंवाने पड़ सकते हैं।
BCB ने अल्टीमेटम से किया इनकार
हालांकि, BCB का दावा है कि उन्हें ICC की ओर से कोई आधिकारिक अल्टीमेटम नहीं मिला है। इस पूरे मामले पर अब तक BCCI या BCB की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।
पहले भी हो चुका है ऐसा
ICC का यह रुख नया नहीं है। क्रिकेट इतिहास में अब तक 4 बार ऐसा हो चुका है जब किसी टीम ने सुरक्षा या राजनीतिक कारणों से किसी देश में मैच खेलने से इनकार किया हो और प्रतिद्वंद्वी टीम को वॉकओवर या फोरफीट मिला हो।
1996 वनडे वर्ल्ड कप – 2 मामले
2003 वनडे वर्ल्ड कप – 2 मामले
भारत-पाकिस्तान के मामलों में स्थिति अलग रही है, जहां ICC और ACC हाइब्रिड मॉडल के तहत टूर्नामेंट कराते रहे हैं।
