भूपेश बघेल के बयान पर साहू समाज का आक्रोश, एसपी से शिकायत की तैयारी ।News4u36

भूपेश बघेल के बयान पर साहू समाज का आक्रोश, एसपी से शिकायत की तैयारी

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव पर की गई टिप्पणी को लेकर छत्तीसगढ़ के साहू समाज में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है। समाज ने इसे अपमानजनक बताते हुए सभी जिलों में पुलिस अधीक्षकों (SP) को ज्ञापन सौंपने का फैसला किया है।

छत्तीसगढ़ साहू समाज का कहना है कि यह कदम पूर्व सीएम से सार्वजनिक माफी मंगवाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। समाज का आरोप है कि भूपेश बघेल ने अपने बयान से न सिर्फ डिप्टी सीएम अरुण साव, बल्कि पूरे साहू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

10 दिन में माफी नहीं तो आंदोलन

साहू समाज के अध्यक्ष नीरेंद्र साहू ने स्पष्ट किया है कि यदि भूपेश बघेल 10 दिनों के भीतर अपना बयान वापस लेकर माफी नहीं मांगते हैं, तो समाज को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस पूरे मामले को लेकर 5 जनवरी को रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।
इसके साथ ही सभी जिला अध्यक्षों को पत्र जारी कर एसपी को ज्ञापन सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

लिंगियाडीह आंदोलन के दौरान दिया गया था बयान

दरअसल, कुछ दिन पहले भूपेश बघेल ने बिलासपुर के लिंगियाडीह में पिछले 37 दिनों से चल रहे आंदोलन के समर्थन में बयान देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव पर तीखा हमला किया था।
उन्होंने लिंगियाडीह बस्ती हटाकर बनाए जा रहे गार्डन को लेकर तंज कसते हुए कहा था कि, “क्या मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ वहां घूमने आएंगे?”

यही नहीं, पूर्व मुख्यमंत्री ने डिप्टी सीएम अरुण साव की तुलना बंदर से करते हुए सड़कों के निर्माण को लेकर भी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि दो साल में केवल 950 मीटर सड़क ही बन पाई है और किसी भी मामले में ठोस काम नहीं हो रहा।

साहू समाज ने बताया अपमानजनक

पूर्व सीएम की इसी टिप्पणी के बाद प्रदेश साहू समाज आक्रोशित हो गया है। समाज का कहना है कि उनके गौरव और प्रतिनिधि डिप्टी सीएम अरुण साव के खिलाफ इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अब साहू समाज ने साफ कर दिया है कि यदि समय रहते माफी नहीं मांगी गई, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन