बॉर्डर 2’ में फिर गूंजेगा ‘संदेशे आते हैं’, नए अंदाज में होगी रिलीज ।News4u36

बॉर्डर 2’ में फिर गूंजेगा ‘संदेशे आते हैं’, नए अंदाज में होगी रिलीज

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ जनवरी 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, जिसे देखने के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं कि बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हो सकती है।
खास बात यह है कि फिल्म की भावनात्मक गहराई को बनाए रखने के लिए मेकर्स एक बार फिर आइकॉनिक गाना ‘संदेशे आते हैं’ शामिल करने जा रहे हैं।

नए और आधुनिक अंदाज में रिलीज होगा ‘संदेशे आते हैं’

‘बॉर्डर 2’ के टीजर लॉन्च के दौरान जब निर्माता भूषण कुमार से पूछा गया कि क्या ‘संदेशे आते हैं’ को सीक्वल में रखा जाएगा, तो उन्होंने इसकी पुष्टि की।
भूषण कुमार ने कहा, “यह गाना फिल्म की भावना को दर्शाने में बेहद अहम है। हमने ओरिजिनल आत्मा को बरकरार रखा है, लेकिन इस बार नए गायकों को भी जोड़ा गया है। 2 जनवरी को सशस्त्र बलों के साथ लोंगेवाला में इसे लॉन्च किया जाएगा। हमारी कोशिश रही है कि दर्शकों को वही पुराना एहसास मिले।”

इस तारीख को रिलीज होगी ‘बॉर्डर 2’

जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बॉर्डर’ (1997) भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार देशभक्ति फिल्मों में से एक रही है। फिल्म की कहानी के साथ-साथ ‘संदेशे आते हैं’ गाने ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।
अब इस आइकॉनिक गाने की वापसी से फैंस और भी ज्यादा उत्साहित हैं। सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन