बस्तर ओलंपिक 2025: रायपुर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया ।News4u36

बस्तर ओलंपिक 2025: रायपुर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। तीन दिवसीय बस्तर ओलंपिक 2025 का आज समापन दिवस है। इस खास मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया की गरिमामयी मौजूदगी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

रायपुर पहुंचने पर बाइचुंग भूटिया ने बस्तर ओलंपिक की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए यह एक सराहनीय पहल है, खासकर आदिवासी (ट्राइबल) क्षेत्रों के युवाओं के लिए। भूटिया के अनुसार, ट्राइबल क्षेत्र के खिलाड़ी प्राकृतिक रूप से खेलों में काफी मजबूत होते हैं और सही ट्रेनिंग व मार्गदर्शन मिलने पर वे ज्यादा से ज्यादा मेडल जीत सकते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी निकल सकते हैं।

गौरतलब है कि लगातार दूसरी बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल हो रहे हैं। बस्तर ओलंपिक 2025 की शुरुआत 11 दिसंबर को हुई थी। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे थे।

इस दौरान भारतीय बॉक्सर मैरी कॉम भी कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े खिलाड़ियों के लिए इस तरह के खेल आयोजनों को बेहद महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यहां के युवा भविष्य में देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

बस्तर ओलंपिक 2025 न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रहा है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन