रायगढ़:दुष्कर्म मामले का फरार आरोपी भोलेश्वर सिदार गिरफ्तार ।News4u36

रायगढ़:दुष्कर्म मामले का फरार आरोपी भोलेश्वर सिदार गिरफ्तार

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायगढ़। युवती से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी भोलेश्वर सिदार को आखिरकार लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कई दिनों से लगातार पुलिस की पकड़ से बच रहा आरोपी बीती रात मुखबिर की सटीक जानकारी के आधार पर पकड़ा गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

एसपी दिव्यांग पटेल, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को पुलिस द्वारा बड़ी सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्राम टटकेला निवासी भोलेश्वर सिदार उर्फ भोले (21 वर्ष) के रूप में हुई है, जो घटना के बाद से लगातार गांव बदलकर छिपता फिर रहा था।

7 नवंबर को युवती ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

पीड़िता ने लैलूंगा थाने में दर्ज कराई FIR में मुख्य आरोपी अजय अगरिया पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। वहीं, उसके तीन साथियों—किशन सिदार, महेश राम सिदार और भोलेश्वर सिदार—पर अपराध में सहयोग करने का मामला दर्ज किया गया था।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अगले ही दिन

अजय अगरिया,

किशन सिदार,

महेश राम सिदार


को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था। लेकिन चौथा आरोपी भोलेश्वर सिदार फरार हो गया था।

विशेष मुखबिर तंत्र से मिली सफलता

थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव ने फरार आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष मुखबिर तंत्र तैयार किया था। आरोपी की गतिविधियों पर कई दिनों से नजर रखी जा रही थी।

बीती रात मिली जानकारी के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर भोलेश्वर सिदार को दबोच लिया। आज उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे अपराध क्रमांक 283/2025 के तहत धारा 70(1), 138 BNS में रिमांड पर भेज दिया गया।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन