अंबिकापुर में बिरयानी लेने गए युवक पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद वारदात ।News4u36

अंबिकापुर में बिरयानी लेने गए युवक पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद वारदात

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

अंबिकापुर। शहर में चाकूबाजी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार रात खरसिया चौक स्थित बिरयानी दुकान के बाहर एक युवक पर 6 से अधिक बदमाशों ने घात लगाकर हमला कर दिया। युवक बिरयानी लेने आया था, तभी आरोपियों ने उसे पकड़कर बेरहमी से पिटाई की और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घायल युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

कैसे हुआ हमला?

जानकारी के अनुसार, दर्रीपारा निवासी 27 वर्षीय आदर्श साहू रात करीब 9:30 बजे जमजम बिरयानी सेंटर से बिरयानी लेने पहुंचे थे। तभी अचानक 6 से अधिक युवक वहां आए और आदर्श को घेर लिया। पहले मारपीट की गई, फिर एक युवक ने उसके सिर पर चाकू से कई प्रहार किए।
लहूलुहान आदर्श जमीन पर गिर गया, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने उसकी पिटाई जारी रखी।

पुराने विवाद की वजह से वारदात

हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद युवकों ने तुरंत घायल को बाइक से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, आदर्श के सिर में गहरे घाव हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मंगलवार दोपहर पीड़ित के परिवार ने कोतवाली थाना पहुंचकर FIR दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह हमला पुराने विवाद को लेकर मोमिनपुरा के कुछ युवकों द्वारा किया गया है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन