यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) अपने म्यूजिक एल्बम ‘51 Glorious Days’ का नया गाना ‘Chillgum’ रिलीज करने जा रहे हैं। इस गाने में उनके साथ मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) नजर आएंगी।
टीजर रिलीज के बाद से ही यह गाना विवादों में घिर गया है, क्योंकि यूजर्स को मलाइका के डांस मूव्स अश्लील और ओवर एक्सपोज़्ड लगे।
यूजर्स ने मलाइका के डांस को बताया अश्लील
गाने के वीडियो में मलाइका और हनी सिंह नीऑन लाइट्स के नीचे एनर्जेटिक डांस करते दिख रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं दी हैं।
कई यूजर्स का कहना है कि मलाइका का डांस “बहुत बोल्ड और अश्लील” है, जो सभी दर्शकों के लिए उपयुक्त नहीं है।
वायरल हुई BTS फोटो बनी विवाद की वजह
विवाद तब बढ़ा जब रेडिट पर एक BTS तस्वीर वायरल हुई, जिसमें मलाइका अरोड़ा जीभ बाहर निकालकर हनी सिंह के साथ डांस करती नजर आ रही थीं।
लोगों ने इस पोज को “ओवर द टॉप” और “अनुचित” बताते हुए आलोचना शुरू कर दी।
हालांकि, कुछ फैंस ने कहा कि यह केवल गाने की एनर्जी और एंटरटेनमेंट स्टाइल दिखाने का तरीका है।
