अंबिकापुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा, बिरसा मुंडा जयंती पर होंगी शामिल ।News4u36

अंबिकापुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा, बिरसा मुंडा जयंती पर होंगी शामिल

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

अंबिकापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी। इस दौरान वे भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर अंबिकापुर में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगी। उनके आगमन को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद से 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस साल अंबिकापुर में यह उत्सव बड़े स्तर पर मनाया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, 19 और 20 नवंबर को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और प्रदेश के जनजातीय समाज के साथ सहभागिता करेंगी।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 3 नवंबर को नवा रायपुर में बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने की। बैठक में प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर, संयुक्त सचिव बी.एस. राजपूत, अपर संचालक संजय गौड़, नोडल अधिकारी गायत्री नेताम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सरगुजा संभाग के सभी जिलों के सहायक आयुक्त भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े। प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन