छत्तीसगढ़ के दिग्गज अभिनेता सलीम अंसारी नहीं रहे, इंडस्ट्री में मातम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ और लोकप्रिय कलाकार सलीम अंसारी का निधन हो गया है। उनके निधन से छत्तीसगढ़ी फिल्म और थिएटर जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सलीम अंसारी ने अपनी शानदार अदाकारी से छत्तीसगढ़ सिनेमा में एक खास पहचान बनाई थी।

फिल्म निर्देशक सतीश जैन ने उनके निधन की पुष्टि की है। सलीम अंसारी ने अपने लंबे अभिनय करियर में सैकड़ों छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम किया। उनकी सहज अभिनय शैली, हास्य से भरे संवाद और विनम्र स्वभाव ने उन्हें दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया था।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी, जिसके बाद एल्बम और फिल्मों के माध्यम से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता। उनकी फिल्म ‘झन भुलव मां-बाप ला’ में उनका अभिनय आज भी दर्शकों को याद है। इसके बाद उन्होंने कई छत्तीसगढ़ी और भोजपुरी फिल्मों में काम किया।

एक पुराने इंटरव्यू में सलीम अंसारी ने कहा था —

“मैं थिएटर से आया हूं। बहुत साल थिएटर किया, फिर एल्बम में काम किया। फिल्मों में लोगों ने मेरे काम को पसंद किया, यही मेरे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।”


उनका योगदान छत्तीसगढ़ी सिनेमा और कला जगत के लिए हमेशा अमूल्य रहेगा। उनके जाने से छत्तीसगढ़ की फिल्म इंडस्ट्री ने एक अनमोल कलाकार को खो दिया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन