कफ सिरप केस में बड़ी कार्रवाई: तमिलनाडु से कंपनी मालिक गिरफ्तार: Cough Syrup owner arrested

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Cough Syrup owner arrested:
मध्य प्रदेश में जहरीले कोल्ड्रिफ (Coldrif) कफ सिरप से 21 बच्चों की मौत के मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। इस मामले में सिरप बनाने वाली कंपनी का मालिक रंगनाथन को एमपी पुलिस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार देर रात पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

तीन दिन से चल रही थी छापेमारी

छिंदवाड़ा जिले की पुलिस पिछले तीन दिनों से तमिलनाडु में लगातार छापेमारी कर रही थी। आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और आरोपी रंगनाथन को चेन्नई से गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि उसके ठिकाने बदलने के कारण पुलिस को उसे पकड़ने में वक्त लगा।

अब आगे की कार्रवाई

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने रंगनाथन को चेन्नई की जिला अदालत में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। चूंकि मामला दूसरे राज्य का है, इसलिए एमपी पुलिस को पहले ट्रांजिट रिमांड लेनी होगी। इसके बाद आरोपी को छिंदवाड़ा के परासिया लाया जाएगा, जहां उसके खिलाफ मुख्य शिकायत दर्ज है।

जहरीले सिरप से 21 मासूमों की मौत

मध्य प्रदेश में जहरीला कोल्ड्रिफ सिरप पीने से किडनी फेल होने के कारण 21 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर रंगनाथन ने सिरप में प्रतिबंधित केमिकल ‘डायएथिलीन ग्लाइकोल’ (Diethylene Glycol) का इस्तेमाल क्यों किया।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य