बिलासपुर में युवक का हुआ अपहरण, 10 लाख की मांग : Bilaspur youth kidnapping

Bilaspur youth kidnapping : बिलासपुर: जशपुर के रहने वाले एक युवक का बिलासपुर में अपहरण कर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। युवक शहर में किराए के मकान में रह रहा था और घर जाने के लिए निकला था, लेकिन रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। युवक ने खुद अपने पिता को फोन कर अपहरण और फिरौती की जानकारी दी और कहा कि रकम उसे अपने बैंक अकाउंट में जमा करनी होगी।

मामले की जानकारी मिलने के बाद सीएम हाउस से फोन आने पर पुलिस हरकत में आ गई है और लापता युवक की तलाश तेज कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, जशपुर जिले के देहराखार नायणपुर निवासी संजय कुमार यादव पिछले 10 साल से बिलासपुर के कस्तूरबा नगर में किराए के मकान में रह रहे हैं। संजय ने एमएससी तक पढ़ाई की है और अपने परिवार को कोचिंग सेंटर में पढ़ाने और बैंक में काम करने की बात बताई थी।

1 अक्टूबर को संजय ने अपने पिता को फोन कर कहा कि वह घर आ रहा है। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। दूसरे दिन पिता बालेश्वर यादव ने उसे कॉल किया, लेकिन उसका मोबाइल लगातार बंद था। पिता के बिलासपुर आने पर उनके किराए के मकान में ताला लगा मिला।

बाद में फिरौती की कॉल आने पर पिता ने जशपुर स्थित सीएम हाउस को जानकारी दी। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने युवक को गुम इंसान मानकर उसकी तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन