बस्तर दशहरा 2025: मां दंतेश्वरी को राज परिवार ने न्योता भेंट किया

बस्तर। बस्तर दशहरा में भाग लेने के लिए बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी को बस्तर राज परिवार के सदस्यों ने विशेष निमंत्रण पत्र भेंट किया। शारदीय नवरात्र की पंचमी के दिन राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव दंतेवाड़ा पहुंचे और देवी की पूजा-अर्चना के साथ उन्हें दशहरा में आने के लिए आमंत्रित किया। यह परंपरा लगभग 617 वर्षों से चली आ रही है।

पहले यह निमंत्रण चांदी के पत्रक पर लिखा जाता था, लेकिन अब इसे एक चमकीले और बेहद पतले कपड़े पर कुमकुम से लिखा जाता है। स्याही या कलम का इस्तेमाल नहीं किया जाता। कहा जाता है कि यह पत्र मिलने के बाद मां डोली में सवार होकर बस्तर दशहरा में आती हैं।

कमलचंद भंजदेव ने बताया कि यह परंपरा बहुत ही पुरानी है और इसे “मंगल न्योता” कहा जाता है। राज परिवार का सदस्य माता के लिए पत्रक लेकर आता है और उनसे निवेदन करता है कि वे बस्तर दशहरा में जगदलपुर आएं। माता के आगमन पर उनकी पूजा-अर्चना की जाती है और पूरे सम्मान के साथ उनका स्वागत किया जाता है।

उन्होंने आगे बताया कि पहले माता को सलामी दी जाती है, फिर उन्हें विराजमान कराया जाता है। उसी दिन जोगी उठाई की रस्म भी संपन्न होती है। बस्तर के सभी देवी-देवताओं के साथ इस आयोजन में माता का स्वागत बड़े श्रद्धा और भव्यता के साथ किया जाता है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन