सूर्या के एक्शन से पाकिस्तानी एंकर की उड़ी हवाइयां : ind vs pak Asia Cup

ind vs pak Asia Cup: नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के हाईवोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। दुबई में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर 25 गेंद पहले मैच जीत लिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव की बेहतरीन पारी ने भारत को आसान जीत दिलाई, लेकिन इस जीत का असर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पर भी पड़ा।
सूर्यकुमार यादव ने इस ऐतिहासिक जीत को भारत की सशस्त्र सेनाओं को समर्पित किया, जिस पर शोएब अख्तर गुस्से में नजर आए और लाइव टीवी पर गहरे दुःख का इज़हार किया।

शोएब अख्तर का दर्दनाक रिएक्शन और हैंडशेक विवाद

पाकिस्तानी टीवी चैनल पर शोएब अख्तर ने कहा,
“भारत ने अच्छा क्रिकेट खेला है, इसे पॉलिटिकल मत बनाओ। हम आपके लिए अच्छी बातें कह रहे हैं। हैंडशेक कर लो। कोई मसला नहीं है। लड़ाई झगड़े तो होते रहते हैं। मैं मैदान पर होता तो जरूर हैंडशेक करता।”

महिला एंकर भी शोएब अख्तर के भावुक रिएक्शन से सन्न हो गईं।
वहीं सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद बताया कि उन्होंने यह जीत पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित की। उन्होंने कहा,
“हम हर मौके पर अपने सशस्त्र बलों का सम्मान करते हैं, जिन्होंने अदम्य साहस दिखाया।”

भारत ने पाकिस्तान से हाथ क्यों नहीं मिलाया?

मैच के दौरान और बाद में भारत की टीम ने पाकिस्तान से हैंडशेक करने से मना किया। सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा से टॉस के समय भी हाथ नहीं मिलाया।
सूर्यकुमार यादव ने बताया,
“यह जीत मेरे लिए देशवासियों के लिए एक रिटर्न गिफ्ट है। मैं हमेशा टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता हूं।”

मैच अपडेट: भारत की धमाकेदार जीत

– पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रन का लक्ष्य रखा।
– हार्दिक पंड्या ने सैम अयूब को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट कराया।
– शाहीन शाह अफरीदी ने 16 गेंद में नाबाद 33 रन बनाए।
– भारत ने केवल तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
– कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंद में 47 रन की मैच विजयी पारी खेली।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन