Poco M7 Plus 5G के नए 4GB RAM वेरिएंट की बिक्री भारत में 22 सितंबर से शुरू

चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड Poco ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन Poco M7 Plus 5G का नया 4GB RAM वेरिएंट भारत में पेश किया है। यह नया वेरिएंट 22 सितंबर से Flipkart की Big Billion Days सेल के दौरान उपलब्ध होगा। विशेष रूप से Flipkart Plus और Black मेंबर्स को यह सेल 22 सितंबर से एक्सेस मिलेगा, जबकि आम खरीदारों के लिए यह सेल 23 सितंबर से शुरू होगी।

Poco M7 Plus 5G के वेरिएंट और कीमतें

4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट: आगामी सेल में उपलब्ध होगा।

6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹13,999।

8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹14,999।
यह स्मार्टफोन तीन आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है: Aqua Blue, Chrome Silver और Carbon Black।


प्रमुख स्पेसिफिकेशन

Poco M7 Plus 5G में 6.9 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट दिया गया है।
कैमरा सेटअप में डुअल रियर कैमरा है, जिसमें मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS और USB Type-C पोर्ट मौजूद हैं। सिक्योरिटी के लिए साइड-mounted फिंगरप्रिंट सेंसर भी उपलब्ध है।

फेस्टिव सीजन सेल पर खास ऑफर

Poco M7 Plus 5G का नया 4GB RAM वेरिएंट खासकर Flipkart की Big Billion Days सेल के दौरान शानदार ऑफर के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसलिए अगर आप कम बजट में अच्छा 5G स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो यह मौका न चूकें।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन