जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर बस्तर की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को पहले अपने संगठन की चिंता करनी चाहिए।
दीपक बैज ने कहा कि उनकी सरकार के दौरान बस्तर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष पद हमेशा बस्तर के नेताओं को ही दिया जाता था। उस समय बस्तर से दो मंत्री भी रहते थे। लेकिन भाजपा सरकार अब वरिष्ठ नेताओं की राजनीतिक हत्या करने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस नेता के आरोपों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने जवाब दिया –
“दीपक बैज अनुचित टिप्पणी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार है कि वह किसे मंत्री बनाएँ। पहले से ही बस्तर से केदार कश्यप मंत्री हैं, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष हैं और मैं स्वयं प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहा हूँ।”
