संसद भवन परिसर में घुसा शख्स, मची अफरा-तफरी

नई दिल्ली। संसद भवन परिसर में शुक्रवार सुबह एक बार फिर सुरक्षा में सेंध लगी। एक शख्स दीवार फांदकर संसद परिसर में घुस गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि वह पेड़ पर चढ़कर दीवार से कूदकर अंदर दाखिल हुआ था। यह घटना सुबह करीब 6:30 बजे हुई।

संसद का मानसून सत्र हो चुका है स्थगित

गौरतलब है कि संसद का मानसून सत्र गुरुवार को अनिश्चितकालीन समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। बावजूद इसके इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच इस तरह की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

यह पहली बार नहीं है जब संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगी हो। 13 दिसंबर 2023 को शून्यकाल के दौरान सागर शर्मा और मनोरंजन डी दर्शक दीर्घा से लोकसभा में कूद गए थे और गैस कनस्तर से पीली गैस छोड़ी थी। उसी समय बाहर नीलम और अमोल शिंदे ने “तानाशाही नहीं चलेगी” का नारा लगाते हुए रंगीन गैस उड़ाया था।
इस मामले में दिल्ली पुलिस ने ललित झा, सागर शर्मा, मनोरंजन, नीलम आजाद, अमोल शिंदे और महेश को गिरफ्तार किया था। फिलहाल नीलम और महेश जमानत पर बाहर हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन