Shweta Srivastava: ASP के सामने ही उसके आंख के तारे ने तोड़ा दम,तेज रफ्तार SUV बनकर आई मौत..

लखनऊ में एक तेज रफ्तार कार ने एडिशनल ASP श्वेता श्रीवास्तव( Shweta Srivastava) के बेटे पर कार चढ़ा दी। मां की आंखों के सामने उसका इकलौता चिराग बुझ गया, एसयूवी में सवार दो लड़कों के रफ्तार के सनक ने बच्चे को मौत की नींद सुला दी।

सुबह-सुबह पांच बजे से बच्चा अपने कोच के साथ स्केटिंग के अभ्यास में लगा हुआ था,उससे थोड़ी ही दूरी पर उसकी मां उसे निहार रही थी, लेकिन तभी तेज रफ्तार से आती एक सफेद रंग की कार ने बच्चे को उसकी मां के सामने ही रौंदते हुए आगे बढ़ गई।

मां की आंखों ने जो देखा उसे यकीन नहीं हुआ, दिल चाक हो गया था, लेकिन कदम तेजी से बेटे की तरफ बढ़े। अपने बेटे को बचाने के लिए मां पूरी तेजी से आगे बढ़ी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। एक मां की आंखों के सामने तेज रफ्तार कार मासूम की जान ले चुकी थी।

लखनऊ की एडिशनल ASP श्वेता श्रीवास्तव ने हर रोज की तरह सुबह-सुबह अपने बेटे को तैयार किया था। सुबह पांच बजे ही दोनों मां बेटे घूमने निकल जाते थे। बेटा निमिष स्केटिंग का अभ्यास करता था, वहीं पास ही में एडिशनल ASP श्वेता श्रीवास्तव(Shweta Srivastava) मॉर्निंग वॉक करतीं थीं।

कल भी कुछ ऐसा ही रूटीन हुआ दोनो मां बेटे सुबह स्केट और मॉर्निंग वॉक पर निकले, लेकिन लखनऊ जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक तेज रफ्तार कार छोटे से मासूम बच्चे का मौत का पैगाम लेकर आई,और मां की आंखों के सामने ही उसका नन्हा बच्चा दुनिया से अलविदा हो गया।

लखनऊ की ASP Shweta Srivastava के बेटे को कार ने रौंदा

ये SUV 700 कार थी। जिसे देवश्री वर्मा और सार्थक सिंह नाम के दो लड़के चला रहे थे,इनके कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी उसी के चलते बच्चे को सामने देख कर भी ये उसे रोक नहीं पाए।

खबर है कि सार्थक सिंह समाजवादी पार्टी के एक नेता के परिवार से है वहीं दूसरा लड़का देवश्री वर्मा कानपुर के नामचीन परिवार से है।जिस कार से ये हादसा हुआ वह अंशुल वर्मा की थी जो की देवश्री के चाचा हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन