जापानी टू-व्हीलर कंपनी Honda ने भारत में अपने 25 साल पूरे होने के मौके पर Honda Activa 110, Activa 125 और SP125 के Anniversary Edition लॉन्च किए हैं। ये स्पेशल एडिशन DLX वेरिएंट में और दो नए रंग – Pearl Siren Blue और Matte Steel Black Metallic में उपलब्ध होंगे। बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी अगस्त के अंत तक होगी।
Honda Activa Anniversary Edition के बदलाव
एनिवर्सरी ग्राफिक्स और फ्रंट पैनल पर 25 साल का लोगो
क्रोम ट्रिम एलिमेंट्स और ब्रॉन्ज फिनिश अलॉय व्हील्स
Activa 110 – कैफे ब्राउन/ब्लैक सीट और इनर पैनल फिनिश
Activa 125 – पूरी तरह ब्लैक फिनिश
इंजन पहले जैसा: Activa 110 – 109.5cc (8hp/9.05Nm), Activa 125 – 124cc (8.4hp/10.5Nm)
कीमत: ₹92,565 (Activa 110), ₹97,270 (Activa 125) – एक्स-शोरूम
Honda SP125 Anniversary Edition की खासियतें
नए ग्राफिक्स और फ्यूल टैंक पर 25 साल का बैज
Pyrite Brown फिनिश अलॉय व्हील्स
फुल LED हेडलैंप, 4.2-इंच TFT डिस्प्ले, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट
इंजन: 124cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड (10.9hp, 10.9Nm)
कीमत: ₹1.02 लाख (एक्स-शोरूम)
सुरक्षा फीचर्स
तीनों मॉडल्स में CBS (Combi Braking System), ट्यूबलेस टायर और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ सिस्टम स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
