World Cup Final: ड्रेसिंग रूम में पहुंच PM मोदी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, वीडियो आया सामने…

PM Modi met Rohit Sharma and Virat Kohli

World Cup Final मैच के बाद PM मोदी ने ड्रेसिंग रूम में पहुंच सभी भारतीय खिलाडियों से मुलाकात की,पूरे टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन को लेकर PM मोदी ने सभी का हौसला अफजाई किया..उसी का वीडियो अब वायरल हो गया है…

World Cup में अपनी जीत का डंका बजाने वाली भारतीय टीम को फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

World Cup Final का लुत्फ उठाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित फिल्मी जगत के कई नामी चेहरे भी स्टेडियम पहुंचे थे।

मैच में भारतीय टीम के हार के बाद वे भावुक हुए सभी खिलाड़ियों से मिलने ड्रेसिंग रूम पहुंचे। जहां कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली,टीम के कोच राहुल द्रविड़ साथ ही बाकी प्लेयर्स से उन्होंने मुलाकात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी खिलाड़ियों के प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरे टूर्नामेंट में आपने बढ़िया प्रदर्शन किया। फाइनल में भले हार गए, लेकिन ऐसा होता रहता है।

रोहित और कोहली का हाथ पकड़ प्रधानमंत्री ने कहा कि, ”आप सब पूरे 10-10 मैच जीतकर आए हो।ऐसा होते रहता है। देश की निगाहें आप पर है। मैंने सोचा आप सबसे मिल लूं।”

फिर टीम के कोच राहुल द्रविड़ की पीठ थपथपाते हुए उन्होंने कहा, “आप सबने बहुत मेहनत किए।”

जडेजा के बाद उन्होंने शुभमन गिल से भी हाथ मिलाया। मोहम्मद शमी से गले मिल PM ने उनसे कहा, ”इस बार बहुत बढ़िया किया है।” फिर जसप्रीत बुमराह के पास जाकर उनसे पूछा कि क्या आप गुजराती बोलते हैं, इसपर बुमराह ने कहा- थोड़ा-थोड़ा।

खिलाड़ियों को प्रधानंत्री ने दिया न्योता

परिवार के किसी मुखिया की तरह PM ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और साथ ही उनसे कहा, ”ये तो होते ही रहता है। साथी खिलाड़ियों में एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते चलिए,और आपलोग जब भी फ्री होकर कभी दिल्ली आएंगे तो आप सबके साथ बैठूंगा। मेरी ओर से आप सभी को निमंत्रण है।”

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन