June 29, 2026
प्रतीक गांधी की वेब सीरीज 'गांधी' ने रचा इतिहास, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में होगा वर्ल्ड प्रीमियर
Advertisement Banner

मुंबई। अभिनेता प्रतीक गांधी और निर्देशक हंसल मेहता की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘गांधी’ को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यह सीरीज अब टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2025 में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चुनी गई है।

प्रतीक गांधी इस सीरीज में महात्मा गांधी की भूमिका निभा रहे हैं, और उनकी पहली झलक भी अब सामने आ चुकी है। सीरीज का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, और अब इसे लेकर भारत ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

TIFF में पहुंचने वाली पहली भारतीय वेब सीरीज

प्रतीक गांधी ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए लिखा –

“50वें टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘गांधी’ के वर्ल्ड प्रीमियर की घोषणा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। यह TIFF के प्रतिष्ठित ‘प्राइम टाइम स्लेट’ में शामिल होने वाली पहली भारतीय सीरीज है।”

इस बयान से साफ है कि ‘गांधी’ सीरीज ने भारतीय डिजिटल कंटेंट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है।

गांधी के लुक में दिखे प्रतीक

सीरीज से प्रतीक गांधी की पहली झलक भी सामने आ चुकी है, जिसमें वे महात्मा गांधी के गेटअप में नजर आ रहे हैं।
फैंस इस लुक को देखकर बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ कर रहे हैं।

हंसल मेहता का निर्देशन और प्रतीक गांधी की दमदार एक्टिंग

हंसल मेहता और प्रतीक गांधी की जोड़ी इससे पहले ‘स्कैम 1992’ में भी धमाल मचा चुकी है। अब ‘गांधी’ के जरिए यह जोड़ी एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन