छत्तीसगढ़: शादी के 9 साल बाद हुआ था बेटा, खेत की खाई में डूबकर मासूम की मौत ।News4u36

छत्तीसगढ़: शादी के 9 साल बाद हुआ था बेटा, खेत की खाई में डूबकर मासूम की मौत

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

गरियाबंद। जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के धौराकोट गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शादी के 9 साल बाद जन्मे 3 साल के मासूम की खेत में खुदाई से बनी खाई में डूबने से मौत हो गई। बच्चा परिवार का इकलौता वारिस था, जिसकी मौत से पूरे घर में मातम पसरा हुआ है।

घटना डोकरेल नाला के किनारे की है, जहां सुरेंद्र नागेश अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा सचिन शाम को अचानक लापता हो गया। परिजन उसे ढूंढते-ढूंढते खेत की ओर पहुंचे तो एक खाई में उसका शव तैरता हुआ मिला। तुरंत उसे घर लाया गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

बताया जा रहा है कि यह खाई गिट्टी-बोल्डर की अवैध खुदाई के चलते बनी थी और छोड़ दी गई थी। उसी में गिरने से सचिन की मौत हुई। शादी के नौ साल बाद यह संतान मिली थी, जिसे लेकर परिवार में ढेरों उम्मीदें और खुशियां थीं, लेकिन अब पूरा परिवार सदमे में है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन