रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज खेल विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक शाम को मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन में आयोजित की जाएगी।
मुख्यमंत्री का दिनभर का कार्यक्रम इस प्रकार है:
सुबह 11:20 बजे सीएम साय मंत्रालय (महानदी भवन) पहुंचेंगे
वहां दोपहर 2 बजे तक कार्यालयीन कार्यों का निपटारा करेंगे
इसके बाद शाम 7:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में खेल विभाग की बैठक करेंगे
इस अहम बैठक में खेल मंत्री टंक राम वर्मा भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्य के खेल विकास, खिलाड़ियों की सुविधाएं और आगामी खेल योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
