नरेंद्र मोदी की तस्वीरों वाला हार पहनने वाली मॉडल का हंगामा, निर्देशक को मारी चप्पल

मुंबई। 2023 में मिस हरियाणा का खिताब जीतने वाली मॉडल और अभिनेत्री रुचि गुर्जर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इससे पहले उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में पीएम मोदी की तस्वीरों वाले हार के साथ रेड कार्पेट पर सभी का ध्यान खींचा था।

अब रुचि ने मुंबई के एक थिएटर में हुए विवाद के चलते चर्चा में जगह बना ली है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक फिल्म निर्देशक को सरेआम चप्पल मारती नजर आ रही हैं।

थिएटर में किया हंगामा, निर्देशक पर फेंकी चप्पल

गुरुवार को मुंबई के सिनेपोलिस थिएटर में ‘सो लॉन्ग वैली’ मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग चल रही थी। उसी दौरान रुचि गुर्जर कुछ महिलाओं के साथ विरोध प्रदर्शन करती हुई पहुंचीं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि रुचि निर्देशक मान सिंह से बहस कर रही हैं और गुस्से में आकर उन पर चप्पल फेंक देती हैं। थिएटर के अंदर नारेबाजी भी होती रही और माहौल काफी गर्म रहा।

क्या है विवाद की असली वजह?

रुचि गुर्जर ने बताया कि निर्माता करण सिंह चौहान ने उन्हें एक टीवी शो का सह-निर्माता बनने का प्रस्ताव दिया था। शो को सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाना था।

रुचि के मुताबिक उन्होंने भरोसा करके करण की कंपनी को कई बार पैसे ट्रांसफर किए। लेकिन प्रोजेक्ट कभी शुरू नहीं हुआ और पैसे भी वापस नहीं मिले।

जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो उन्हें धमकियां मिलने लगीं। इसके बाद रुचि ने मुंबई में करण के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

कौन हैं रुचि गुर्जर?

राजस्थान के गुर्जर परिवार से ताल्लुक रखती हैं

साल 2023 में बनीं मिस हरियाणा

‘जब तू मेरी ना रही’ और ‘हेली में चोर’ जैसे म्यूजिक वीडियोज़ में कर चुकी हैं काम

कान्स फेस्टिवल में पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीरों वाले हार के कारण सुर्खियों में आई थीं

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन