रायगढ़: नाश्ता नहीं बनाने पर पति से हुआ झगड़ा, पत्नी ने लगाई फांसी ।News4u36

रायगढ़: नाश्ता नहीं बनाने पर पति से हुआ झगड़ा, पत्नी ने लगाई फांसी

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कोतरा रोड स्थित अटल विहार कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना नाश्ता नहीं बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद हुई।

क्या है मामला?

मृतका का नाम ममता साहू (30 वर्ष) है, जो अपने पति सतीश साहू और ढाई साल के बेटे के साथ ब्लॉक S के फ्लैट नंबर 201 में रहती थी।
सतीश साहू, जो कैट JCB कंपनी में काम करता है, ने पुलिस को बताया कि वह सुबह ममता से नाश्ता बनाने की बात कहकर बाहर गया था।

जब वह लौटा, तो नाश्ता तैयार नहीं था। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। कुछ देर बाद सतीश दूसरे कमरे में था, तभी उसने ममता को चुनरी से फंदे पर लटका देखा।

पुलिस जांच में क्या सामने आया?

सतीश ने तुरंत फंदा काटकर पत्नी को नीचे उतारा, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं थी। इसके बाद उसने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फिलहाल जांच जारी है।
हालांकि आत्महत्या के पीछे असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो पाएगा।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन