कांकेर। कांकेर जिले की गिरहोला नदी में रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों ने पानी में एक युवक की लाश तैरती हुई देखी। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बुधारू यादव (उम्र 35), निवासी चारामा के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल युवक की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है।
