बलरामपुर: मंत्री-विधायक को गाली देने वाला बाबू गिरफ्तार

बलरामपुर। राजपुर जनपद कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 संतोष मिश्रा को मंत्री रामविचार नेताम और विधायक उदेश्वरी पैकरा को अपशब्द कहना महंगा पड़ गया। उनका आपत्तिजनक ऑडियो वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजपुर थाने में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

क्या है पूरा मामला?

भाजपा मंडल अध्यक्ष जगवशी यादव और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं – संजय सिंह, शिवनाथ जायसवाल, प्रवीण अग्रवाल, विनय भगत, मुकेश कश्यप, जितेन्द्र जायसवाल, विवेक जायसवाल और दीपक मित्तल – ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में बताया गया कि भाजपा नेता जितेन्द्र जायसवाल के व्हाट्सएप पर एक ऑडियो मैसेज आया, जिसमें संतोष मिश्रा जातिगत और अश्लील गालियां देते हुए मंत्री और विधायक के लिए अपमानजनक बातें कर रहे हैं। यह ऑडियो कई व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल हुआ जिससे भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए।

कानूनी कार्रवाई

राजपुर पुलिस ने आरोपी संतोष मिश्रा पर SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा:

SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(घ), 3(2)(va)

BNS की धारा 352 और 356(2)


के तहत मामला दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन